फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हद ... प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर महिला ने किए पति के टुकड़े

Thu, 28 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदनगर क्षेत्र में विवाहेत्तर संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी और 13 साल के बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या भी ऐसी दरिंदगी से की गई कि देखने वालों के कलेजे कांप गए। पहले हंसिया से पति का सिर काटा, उसके बाद उसके पैर काट दिए। शव के टुकड़े टुकड़े करने के बाद उन्हें बोरे में बंद किया और फेंकने की तैयारी थी। इससे पहले कि वह बोरे को ठिकाने लगा पाते पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी प्रेमी ने थाने आकर कटा हुआ सिर अपने हाथ में लेकर घूमता रहा।
विज्ञापन

 
इस घटना में मारे गए राजनलाल गौतम (40) कोतवाली के गांव बिसावर की चामुंडा गली के रहने वाले थे। वह मसानी रोड स्थित एक साड़ी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और अपनी पत्नी विमला देवी (35) व 13 वर्षीय पुत्र के साथ पुष्प विहार कालोनी में किराए पर रहते थे। गुरुवार अपराह्न तीन बजे राजनलाल गौतम की हत्या की गई। बताया जा रहा है कि सुमन ने पहले राजनलाल को शराब पिलाई और दोनों को ढाई बजे तक शराब पीते देखे गए। इसके बाद जब राजनलाल होश खो बैठा तो उसकी हंसिया प्रहार कर गर्दन काट डाली।

बताया जा रहा है कि गर्दन काटने के बाद तीनों उसके शरीर को पॉलीथिन में लपेट कर एक बोरे में बंद करने लगे तो पैर बोरी में नहीं आए। इसके बाद तीनों ने उसके पैर भी धड़ से अलग कर दिए। शक के आधार पर पड़ोसी ने गोविंद नगर पुलिस व कंट्रोल रूम को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर तीनों को उस समय गिरफ्तार किया, जब ये शव को बोरे में बंद कर जंगल में फेंकने के लिए जाने वाले थे। सूचना पर एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। इस मामले में मृतक के भाई मुकेश गौतम ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के खुलासे पर डीआईजी ने पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें