फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा, बेटी के साथ महिला ने खाया जहर, बेटे की मौत

Sat, 04 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डमी फोटो
विज्ञापन
कोतवाली सुरीर के नगला जयसिंह में शुक्रवार सुबह अपने पति से विवाद होने के बाद महिला अनीता ने अपने दोनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया। इससे उसके चार वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। महिला और उसकी पुत्री गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


कोतवाली सुरीर क्षेत्र के नगला जयसिंह के रहने वाले देवेंद्र भट्टे पर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह वह काम पर जा रहे थे तभी उनका किसी बात पर अपनी पत्नी अनीता से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया। इसके बाद देवेंद्र मजदूरी करने निकल गए।

बाद में उनकी पत्नी अनीता ने अपने पुत्र कपिल (4) और पुत्री खुशी (6) को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया। परिवारीजनों ने तीनों को कमरे में अचेत पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। उन्होंने देंवेंद्र को सूचना दी और तीनों को अस्पताल ले गए। यहां कपिल को मृत घोषित कर दिया गया। मां-बेटी का हालत भी नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी गंगाप्रसाद सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें