रुपयों के लेनदेन के मामले में एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार जटोला गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि उसने कुछ लोगों से पैसे लिए हु़ए थे।
पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों सभी आरोपी उसके घर आए और रकम की मांग करते हुए उसके व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसको लेकर राजेश काफी परेशान हो गया और उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
लेकिन इसी बीच परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे बचा लिया। इसके बाद मामले की शिकायत थाना फर्रुखनगर पुलिस को दी गई। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने वजीराबाद निवासी राम प्रकाश, जहाजगढ़ निवासी अमित, रेवाड़ी निवासी संजय और फर्रूखनगर निवासी राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पैसों के लेनदेन का मामला है। मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।