फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश हुए रंगा-चीनी, खुली बोतल का पानी पीने से किया इंकार

Sat, 27 May 2017 11:53 PM IST
मुथुरा
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
दो सराफों की हत्या में नामजद कुख्यात बदमाश रंगा और उसका भाई चीनी अचानक बेहोश हो गए। पुलिस वालों ने पानी दिया तो दोनों ने पानी पीने से इंकार कर दिया। कहा कि बोतल खुली हुई है। पुलिस उनकी जान ले सकती है। हालांकि पुलिस ने इसे दोनों का नाटक बताया है। शनिवार को रंगा और उसके भाई चीनी को पुलिस कारागार से कोर्ट के लिए लेकर आई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अचानक दोनों बेहोश होने लगे। जैसे ही लड़खड़ाए इन्हें सहारा देकर संभाल लिया गया। जब पुलिस वालों ने पानी दिया तो दोनों ने पानी पीने से ही इंकार कर दिया। इनका कहना था कि बोतल खुली हुई है लिहाजा इसमें कुछ मिला हुआ हो सकता है। उनके लिए सीलबंद बोतल मंगवाई जाए। इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने उन्हें बेहोश देख  पुलिस

वालों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। कहा गया कि गर्मी में बंदियों को कम से कम पानी तो दिया ही जा सकता है। इसे लेकर काफी देर तक हल्ला मचा रहा। बाद में अफसरों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी में इन अपराधियों की हालत बिगड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें