फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो कश्मीरी युवक पकड़े

Mon, 25 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को पुलिस ने संदिग्ध दिख रहे दो युवकों को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अब्दुल रजाक और अलताफ निवासी पुंछ, कश्मीर बताया। दोनों तीन दिन से कोसी में रुके हुए थे। आसपास के लोगों को उनकी भाषा समझ नहीं आई। उनके पास से दो मोबाइल भी मिले।

पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे कश्मीर में मजदूरी करने के साथ सेब बेचने का काम करते हैं। ठंड के मौसम में बर्फबारी के कारण रोजगार की तलाश में वे यहां आ गए। यहां भीख मांगकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवकों को संदिग्ध मानकर पूछताछ की गई थी लेकिन उनसे संदिग्ध जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है। दोनों पुंछ के रहने वाले हैं और यहां गुजरबसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें