दिल्ली के कूलर कारोबारियों से लूट करने वाले दो टटलू पुलिस ने दौसेरस बंबे के समीप से पकड़े हैं। इन्होंने जनवरी में कारोबारियों को झांसा देकर शिकार बनाया था। इनके कब्जे से हथियार और नकदी भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लुटेरे दौसेरस निवासी राहुल और शैकुल हैं। इन्होंने दो जनवरी को दिल्ली के कूलर कारोबारी अनुज सोब्ती को 100 कूलर लगवाने के झांसे में लेकर महरौली के जंगल में बुलाकर उससे और उसके साथी से तमंचे के बल एक सोने का कड़ा, सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, घड़ी, लैपटॉप, दो मोबाइल और 15000 रुपये लूटे थे।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि कूलर कारोबारी को झांसे में लेने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया गया वह शैकुल के पिता चतुरी का था। इनके कब्जे से दो तमंचे, छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। लूट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।