फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक युवती की हत्या कर शव कुंए में फेंके

Thu, 27 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
एक युवक और युवती की हत्या करके शव कुंए में फेंक दिए गए। शव बुरी तरह से सड़ और गल गए हैं। दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे पुलिस जेसीबी लेकर कुंए पर पहुंची और शव निकालने की कोशिश की जा रही है। पहनावे से दोनों ही संभ्रांत परिवार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राया कस्बा से करीब चार किलोमीटर दूर मांट रोड पर सड़क से 500 मीटर जंगल की तरफ है यह कुआं। बुधवार की शाम को किसान अपने खेतों पर गए थे। कुएं के आसपास तेज दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर कुएं में झांककर देखा तो दो शव नजर आए। तत्काल गांव में दूसरे लोगों को इत्तला दी गई।

गांव से कई लोग मौके पर आ गए। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई थी। बताया जाता है कि यह कुआं बंद है। इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है। ऊपर से झांकने पर दोनों शव नजर आ रहे थे। युवक की उम्र पच्चीस साल के करीब बताई जा रही है जबकि लड़की बीस साल के करीब की है। लड़के ने जींस पहन रखी है जबकि लड़की ने सलवार और कुर्ता।
विज्ञापन


रात को साढ़े आठ बजे तक दोनों के शव बाहर नहीं निकाले जा सके थे। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद शव यहां फेंके गए हैं। कुंए से शव बरामद होने से हड़कंप मचा है। दोनों की मौत कैसे हुई है यह भी पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें