फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो शव मिलने से सनसनी

Sat, 15 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
बरसाना-नंदगांव रोड पर शनिवार को राणा की प्याऊ के समीप करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। इधर, कोसीकलां में रेलवे स्टेशन के समीप पोखर में एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला। दोनों की ही शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


सुबह खेत पर शौच करने गए ग्रामीणों ने बरसाना-नंदगांव मार्ग पर खेत में युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के सिर पर चोट का निशाना था। इस युवक को ग्रामीणों ने शुक्रवार रात नहर की दीवार पर बैठे हुए देखा था। युवक के हाथ पर सुरेश चंद शर्मा अंकित है। शव के पास से कोई भी पहचानपत्र नहीं मिला है। ग्रामीण भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सके। 

कोसीकलां में मिले शव के बारे में ग्रामीणों ने बताया गया कि महिला का शव पोखर में तीन दिन से पड़ा था। एसओ का कहना है कि शनिवार को रेलवे से मीमो मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें