फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी पर पलटा टैंकर, दो युवकों की मौत

Thu, 05 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हादसे के बाद लगाया जाम
विज्ञापन
गोकुल बैराज मोड़ पर बुधवार रात रिफाइनरी जा रहा एक टैंकर झोपड़ी के ऊपर पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे दो युवकों की टैंकर के नीचे दबकर मौत हो गई। सुबह मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही पर जमकर हंगामा किया और मथुरा-आगरा मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे अफसरों के साथ भी इनकी खूब नोकझोंक हुई। मुआवजे के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


ये दर्दनाक हादसा बुधवार की रात को 12 बजे थाना सदर में मथुरा-आगरा मार्ग पर गोकुल बैराज मोड़ पर हुआ। मरने वाले युवकों में एक गांव रांची बांगर थाना रिफाइनरी निवासी राजकुमार (22) पुत्र सोहनलाल और दूसरा फैजल (20) गांव औरंगाबाद थाना सदर निवासी रजिया का बेटा था।

दोनों आपस में दोस्त थे और टेंपो चलाते थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त टैंकर डीजल लेने रिफाइनरी जा रहा था। इस दौरान बैराज मोड़ पर तेज गति पर चालक टैंकर पर से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क किनारे एक मकान के आगे बनी झोपड़ी पर पलट गया। तड़के करीब चार बजे थाना पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर को हटवाया।
विज्ञापन


टैंकर हटाकर देखा गया तो झोपड़ी में दोनों युवकों के शव कुचले हुए पड़े थे।  ये झोपड़ी सोहनलाल की थी, पीछे उसका मकान बना हुआ है। पूरी रात दोनों युवक टैंकर के नीचे दबे पड़े रहे। 
सुबह को यहां भीड़ जमा होने लगी।

लोगों का कहना था कि पास में ही पुलिस पिकेट रहती है लेकिन टैंकर को रात में नहीं उठवाया गया। सुबह भी पुलिस देर से पहुंची थी। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई आक्रोश भी फैलता गया। सुबह को करीब साढ़े आठ बजे गोकुल बैराज मोड़ पर मथुरा-आगरा मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना था कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा जाम नहीं खुलेगा। अफसरों ने मुआवजे का भरोसा दिया। तब करीब साढ़े दस बजे जाम खुला।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें