फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गोवर्धन में दो गुट भिड़े, तीन की हत्या

Thu, 12 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गोवर्धन/मथुरा
रुद्रकुंड में मुख्यमंत्री पत्रकारों से प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार का होने का दावा कर रहे थे, ठीक उसी समय पांच किलोमीटर दूर गांव दौसेरस में पचास हजार के इनामी बदमाश शमीम और उसके विरोधी मिश्रा मेव पक्ष भिड़ गए।  एक दशक पहले पंचायत चुनाव को लेकर शुरू हुई रंजिश में आधा घंटे तक ताबड़ तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में दोनों गुटों के तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक इस रंजिश में सात लोगों की मौत हो चुकी हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।


घटना बुधवार दोपहर करीब 1:20 बजे हुई। मरने वालों में शमीम गैंग का सक्त्रिस्य सदस्य जैकब पुत्र पहलवान, मिश्रा गुट के मोटा पुत्र हसन व जफर उर्फ जफरू पुत्र कलवा है। मोटा की कमर में 16 कारतूसों से भरी बेल्ट बंधी हुई मिली। जैकब का भी पुलिस में आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। गत वर्ष जनवरी माह में शमीम के भाई तैयब की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप मिश्रा गुट पर लगा था।  

उस समय शमीम अलवर जेल में बंद था और भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह फरार हो गया। उस पर राजस्थान पुलिस ने  50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। गत जून माह में शमीम गैंग के हमले के बाद मिश्रा व उसके परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए थे। सोमवार को ही ये गांव में आए थे। इसकी भनक लगने पर शमीम गैंग भी बुधवार को गांव में पहुंच गया और दोनों पक्ष भिड़ गए। घटना के बाद गांव में दो कंपनी पीएसी, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी, एसपी क्त्रस् ाइम, एसपी देहात सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गैंगवार से गांव में दहशत व्याप्त है।


एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि ‘दोनों ही पक्ष अपराधिक प्रवृति के हैं। पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ही तनाव था। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी, व पुलिस फोर्स तैनात किया गया है’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें