फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान और रिफाइनरी पर चौकसी बढ़ाई

Sun, 09 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मिले खुफिया इनपुट के आधार पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई प्वाइंट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिस बल को लगाया गया है।  
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को जो गृह विभाग ने सूचना दी है उसके मुताबिक मथुरा जिले में जन्मस्थान और रिफाइनरी को खतरा बताया गया है। जन्मस्थान पर वैसे तो हमेशा ही सुरक्षा रहती है लेकिन खुफिया इनपुट के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हर आने-जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है। मथुरा रिफाइनरी पर भी फोर्स को मुस्तैद किया गया है। यहां की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले है। पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वह नियमित निरीक्षण करते रहें। 
विज्ञापन


इधर अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं मथुरा रिफाइनरी के आसपास के रिहायशी इलाकों में पुलिस ने संदिग्धों की टोह ली। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अलर्ट के चलते प्रमुख स्थलों की सुरक्षा कड़ी की गई है। सुरक्षा जवानों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए है। लोग किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें