फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन मार्ग हादसे में तीन की मौत

Wed, 19 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक गोवर्धन और दो मथुरा के रहने वाले थे। हादसा सुबह छह बजे हुआ। गोवर्धन की भांतू कालोनी निवासी कौशल (20) पुत्र भगवान सिंह बाइक से मथुरा जा रहा था।
विज्ञापन


अड़ींग-गोवर्धन के बीच एकता गोशाला के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में कौशल और दूसरी बाइक पर सवार राधेश्याम कालोनी, थाना गोविंदनगर निवासी निजाम (45) और असरुद्दीन (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मथुरा हास्पिटल भिजवाया। रास्ते में निजाम, असरूद्दीन की मौत हो गई। उपचार के दौरान कौशल की भी मौत हो गई। कौशल वृंदावन के एक कालेज से बीटेक फाइनल की पढ़ाई कर रहा था। 

अड़ींग चौकी प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि संभवत: दुर्घटना किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुई। बता दें कि दो दिन पूर्व ही उक्त स्थल पर ही मुरैना से गिरिराज परिक्रमा को आ रही बोलेरो और डग्गामार बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गोशाला के आसपास बनेंगे स्पीड ब्रेकर
तीन दिन में एकता गोशाला के समीप दुर्घटना में हुई सात मौतों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गोवर्धन पुलिस गोशाला के आसपास मोड़ के साइनबोर्ड लगाने की तैयारी कर रही है। जिससे कि यहां होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। थाना प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि साइनबोर्ड लगाने के अलावा स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाएंगे, जिससे वाहनों की तेजी पर विराम लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें