फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह पुराने खूनी संघर्ष के तीन आरोपी दबोचे

Sat, 03 Oct 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दौसेरस में छह माह पूर्व दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तीन नामजद हत्यारोपियों को थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


11 मार्च को गांव दौसेरस में हिस्ट्रीशीटर शमीम पक्ष और मिश्रा पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों के बीच आधा घंटे तक फायरिंग में दोनों पक्षों के तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।

मिश्रा पक्ष के जफरू और मोटा को गोली मार दी गई थी। जबकि शमीम के भाई जैकम की गोली जगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक जफरू के भाई खुशी खां ने शमीम सहित आधा दर्जन लोगों और मृतक जैकम की भाभी मैमूना ने मौसम सहित आठ लोगों को हत्या में नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने शमीम के भाई जैकम की हत्या में नामजद तीन आरोपियों मन्नज, जस्सू और जिब्बू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एक मुकदमे में नामजद आठ में से तीन आरोपी पकड़े गए हैं। दूसरे पक्ष के आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें