फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल की बच्ची को उठाकर ले गया और...

Sat, 03 Oct 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई(सोनीपत)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हैवानियत देखिए। घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को उठाकर ले गया और दुराचार करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर घटना का खुलासा हुआ। मामला हरियाणा के सोनीपत में राई कस्बे का है। लड़की के पिता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी बच्ची को घर से बुलाकर एकांत स्थान पर ले गया था, जहां उसने बच्ची से गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने से वह उसके चंगुल से निकल भागने में सफल रही।

गांव निवासी एक व्यक्ति ने महिला थाना में शिकायत दी है कि उसकी सात वर्षीय बच्ची 30 सितंबर देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला सुमित उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर पास ही एकांत स्थान पर ले गया। वहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर उसकी बेटी ने शोर मचा दिया और आरोपी के चंगुल से निकलकर घर भाग आई। बच्ची ने घर आकर घटना के बारे में उन्हें अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है।

बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ ही उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करवाए हैं। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रमिला, महिला थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें