फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने आबकारी अफसरों को फोन पर धमकाया

Sat, 10 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
धमकी - फोटो : Desk
विज्ञापन
नौकरी करनी है तो आराम से करो...वरना रह नहीं पाओगे। सपा नेताओं के घर पर ही दबिश दी जा रही है। अगर एक फोन घुमा दिया तो लखनऊ से ट्रांसफर आर्डर जारी हो जाएगा। आबकारी अधिकारी को एक सपा नेता ने फोन करके यह धमकी दी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल आबकारी विभाग ने ड्राई क्षेत्र वृंदावन में दस शराब माफियाओं का चिन्हीकरण किया था। यह लोग बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। इस पर आबकारी विभाग ने पुलिस बल के साथ छापामारी की। हालांकि इस दौरान न तो कहीं से शराब बरामद हुई और न ही कोई गिरफ्तारी लेकिन अवैध शराब का कारोबार करने वालों में जरूर हड़कंप मच गया। अब आबकारी विभाग पर दबाव बनाया जाने लगा है। आबकारी अधिकारी को सपा नेता फोन पर धमका रहे हैं।

कह रहे हैं कि अगर आगे से कोई छापमारी की गई वह शासन तक जाएंगे। बस एक फोन करना है तत्काल ट्रांसफर हो जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि इस प्रकार के फोन आ रहे हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चलना है वह निरंतर चलता रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें