फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल सही करने आया युवक नकदी, जेवर ले उड़ा

Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना गोविंद नगर क्षेत्र की मंडी रामदास इलाके में केबल टीवी सही करने के बहाने घर में घुसे युवक ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। इसके बाद वह आराम से भाग गया। 
विज्ञापन


थाना गोविंद नगर क्षेत्र की मंडी रामदास इलाके में मिलन टाकीज के निकट अशोक पाठक (75) का आवास है। अशोक पाठक शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। उनके बेटे अनंत पाठक वृंदावन एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी हैं।

अनंत सुबह बैंक चले गए और उनकी पत्नी छवि पाठक यूनिवर्सिटी परीक्षा देने कालेज चली गईं। अशोक में अकेले थे। इसी दौरान दोपहर एक बजे बैग टांगे हुए युवक केबल टीवी  सही करने के बहाने घर में घुस आया।
विज्ञापन


युवक ने अलमारी खोल ली और अलमारी से 16000 नकदी, जंजीर, हार और अंगूठी सहित दो लाख के जेवर आदि सामान चोरी कर चला गया। आनंद जब दोपहर  में खाना खाने आए तो चोरी का पता चल सका। इसकी सूचना गोविंद नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें