फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार चोरों ने गुल की 60 गांवों की बिजली

Mon, 02 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तार चोरों ने गोकुल स्थित बड़े बिजलीघर से दो छोटे बिजलीघरों को आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन के आठ किलोमीटर की लंबाई में तार चोरी कर लिए। तार चोरी होने से लक्ष्मीनगर और पचावर बिजलीघर बंद हो गए। इन दोनों बिजलीघर से जुड़े 60 गांवों और यमुनाब्रिज पैंठ इलाके की बिजली बंद रही।
विज्ञापन


गोकुल स्थित 132 केवी बिजलीघर से 33 केवी के लक्ष्मीनगर और पचावर बिजलीघर के लिए आपूर्ति दी जाती है। इन दोनों बिजलीघरों से जुडे़ आठ फीड़रों से 60 गांवों, यमुना ब्रिज पैंठ इलाके को बिजली आपूर्ति की जाती है। 

शनिवार की रात दो बजे तार चोरों ने चंद्रावल देवी मंदिर से गोकुल और यमुना किनारे खादर में आठ किलोमीटर लंबाई में 33 केवी लाइन के तीनों तार काटकर चोरी कर लिए गए। इससे दोनों बिजलीघरों से जुड़े सिहोरा, कारब, लोहवन, ईशापुर, ढ़हेरुआ, लक्ष्मीनगर, पैंठ, रामनगर, गौसना, शाहपुर, तैयबपुर सहित अन्य गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ राया अखिलेश कुमार ने थाना यमुनापार में तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम तक बिजली स्टोर से तार नहीं मिल सके और आपूर्ति भी सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें