फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के हाथों स्थापित शेषनाग की जोड़ी चोरी

Tue, 16 Feb 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षयपात्र परिसर में एक वर्ष पूर्व चंद्रोदय मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के दौरान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों स्थापित कराए गए चांदी के अनंत शेषनाग की जोड़ी की प्रतिमा चोरी हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अक्षयपात्र प्रबंधन की सूचना पर आई पुलिस ने मंदिर निर्माण में लगे 18 मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जान लें, 16 नवंबर 2014 को चंद्रोदय मंदिर के भूमि पूजन समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चांदी के अनंत शेषनागों को स्थापित कर मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। उल्लेखनीय है कि निर्माण पूरा होने पर यह दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर होगा। सोमवार रात किसी ने निर्माणाधीन मंदिर की पूर्व दिशा की नींव की चौकी (दीवार) को तोड़ दिया।

मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन को मिली। मंदिर निर्माण की नींव और जमीन खुदी देखकर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अक्षयपात्र और चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क विभाग से जुड़े अनंतवीर दास ने बताया कि देखने पर पता चला कि नींव में स्थापित चांदी के दो शेषनाग (अनंत शेषनाग की जोड़ी) गायब है।
विज्ञापन


इसके बाद वहां आए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर वृंदावन ने पड़ताल शुरू की। वहां काम कर रहे 18 मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि पकडे़ गए लोगों से पूछताछ जारी है। उम्मीद जताई कि जल्द ही चोरों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें