आईपी फीस जमा करवाने की सूचना न भेजने पर उच्च शिक्षा विभाग ने 104 स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके माध्यम से विभाग ने समय पर आईपी फीस जमा करवाने की सूचना संबंधी जवाब तलब किया है। यही नहीं दो दिनों में आईपी फीस संबंधी सूचना न भेजने पर स्कूलों के नाम कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजे जाएंगे। कारण बताओ नोटिस जारी होने की सूचना से स्कूल प्रमुखों में हड़कंप मच गया है।
उप निदेशक शिक्षा (उच्चतर) मंडी के कार्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी (आईपी) ने पाठशालाओं के निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ स्कूल अपनी फीस समय पर जमा करवाने की सूचना कार्यालय को नहीं भेजे रहे। जिसका उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कड़ा संज्ञान लिया और लापरवाह स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। नियमानुसार आईपी फीस की सूचना हर माह की दस तारीख तक भेजनी होती है, लेकिन उक्त स्कूल मामलेे में लापरवाही बरत रहे हैं।
आईपी फीस जमा करवाने की सूचना न भेजने वाले स्कूलों में पधर, पैडी, पांगना, प्रैसी, रिवालसर, सरकाघाट (बाल), सरनी, स्योह, तनेहड, धंगयारा, धार, उटपुर, दोघरी, नारायनगढ़, बलग, बाली चौकी, बाडा, बरोट, बरोटी, भाटकीधार, बीणी, बरांग, चौतडा, चुराग, दसेहड़ा, धवाल, गागल, गलमा, घाट, घीडी, गोहर, हराबाग, हटगढ़, जरोल (थुनाग), जसल, जोगिंद्रनगर (कन्या), कमलाहगढ़, कांडा, खुन, कुम्मी, मंडी (बाल), मंडी (कन्या), निहरी, उटपुर, बरयोगी, बथेरी, बटवाड़ा, बीर तुंगल, बैहली, भद्रवाड, भांभला, बंथल, छतरी, चौक, देवधार (चच्योट), धर्मपुर, धरवाड थाच, द्रंग, गाड़ागुसैण, घनियार, घासणू, हवाणी, जमणी, जंजैहली, कमांद (सुंदर नगर), कपाही, करसोग, कसीमलीधार, केलोधार, खुडीखाहण, कोलनी डलवाहण, कोटली, लांगणा, लौंगणी, माहूनाग, मैहड़ीधार, मौवीसेरी, ननावां, नगवाईं, पनारसा, पंडोह, पंजालग, परवाड़ा, रजवाड़ी, रखोटा, रंधाडा, रोपा, सधोट, संधोल, सरी, चोलथरा, शंकर देहरा, शिकावरी, शिवाबदार, टिक्करी सिधवाणी, सोमानाचनी, सोमाकोठी, सुंदरनगर (कन्या), थलौट, थौना, टिहरा के नाम शामिल है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि लापरवाही बरतने पर 104 स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दो दिनों में आईपी फीस जमा करवाने की सूचना प्रेषित न करने पर मामला निदेशालय भेजा जाएगा।
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में आईसीटी लैब फेस दो है, का हार्डवेयर स्टेटस संबंधी डाटा दो दिनों में भेजना होगा। डाटा के लिए ई-मेल के माध्यम से प्रपत्र भेजा गया है। इसी प्रपत्र के अनुसार डाटा होना चाहिए।