फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर का चेहरा कैमरे में कैद

Sun, 15 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र मेें नेत्र चिकित्सक के यहां बेटे को दिखाने आए ग्रामीण की बाइक चोरी हो गई। चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हर हरकत और चेहरा कैद है लेकिन पुलिस बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव बढ़ा दौलतपुर निवासी मानिकचंद्र 10 फरवरी को अपने बेटे अंशुल को दिखाने कृष्णानगर स्थित नेत्र चिकित्सक मुकेश जैन के यहां बाइक से आए थे। मानिक चंद्र बाइक बाहर खड़ी कर अंदर दिखाने चले गए। लौटकर आए तो बाइक गायब मिली। क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी की पूरी घटना रिकार्ड हो गई थी और चोर का चेहरा भी आ गया।

अब पांच दिन से मानिक चंद्र रिपोर्ट दर्ज कराने को घूम रहे हैं। पहले तो कृष्णानगर पुलिस ने बाइक के बीमा की बाबत पूछकर टहलाया लेकिन बाद मेें तहरीर लेकर रख ली। चिकित्सक की ओर से प्रयास कर सीसीटीवी फुटेज कृष्णानगर पुलिस को सौंपे गए। मानिकचंद ने बताया कि शनिवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें