फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से चीनी मिल कर्मी की मौत

Sun, 15 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात्रि एक चीनी मिल कर्मी की मौत हो गई। मिल कर्मियों ने चीनी मिल बंद किए जाने के निर्णय से पहुंचे सदमे के कारण मौत होना बताया। उन्होंने मिल गेट पर शोक सभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ  गुबार निकाला।
विज्ञापन

 बद्रीदत्त भट्ट(42) की शुक्रवार मध्य रात्रि करीब साढ़े 11 बजे मौत हो गई। शनिवार सुबह टनकपुर चंपावत निवासी भट्ट के  रिश्तेदार शव को साथ ले गए। जहां दिवंगत भट्ट की अंत्येष्टि की जाएगी। दिवंगत भट्ट पिछले 20 वर्षों से चीनी मिल अतिथि गृह में स्थायी श्रमिक की हैसियत से सेवाएं दे रहा था। भट्ट के निधन की सूचना पर सैकड़ाें मिल कर्मियों ने मिल गेट पर शोक सभा आयोजित कर संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में बीएमएस के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, इंटक नेता रोहिल चरण, श्रमिक नेता सतीश दूबे, मनोज अग्रवाल, अवतार सिंह, राधेश्याम दूबे, अतर सिंह, सुरेश कुमार चौहान, एमसी अग्रवाल, आरके सिंह, सुरेन्द्र सिंह, आरके यादव, धनुषधारी, दीप फुटेला, पुष्पा राठौर, पुष्पा कांडपाल, सुमन शर्मा प्रेमराज, अवध पांडेय, विनोद कुमार, यूके रावत, करणवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें