फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरबाग कब्जाधारी बुजुर्ग महिला को सजा

Mon, 23 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
जवाहर बाग में आने वाले लोगों को बंधक बनाने की आरोपी एक बुजुर्ग महिला को अदालत ने जेल में अब तक बिताई अवधि की सजा सुनाई है। वर्तमान में महिला जमानत पर है।  नेपाल निवासी नंदलाल ने थाना सदर बाजार में 28 मई, 2016 को एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें उसने रामवृक्ष यादव, चंदन बोस, वीरेश यादव, राकेश बाबू, मुकेश व अन्य 150 लोगों पर जवाहर बाग में आने वालों को बंधक बनाने, उनसे मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस की विवेचना में इस मामले में बुजुर्ग महिला सिंगारी देवी का नाम भी आया था। 

इस मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम राधेमोहन श्रीवास्तव की अदालत में हुई। जब महिला को अदालत में पेश किया गया तो वो वृद्धावस्था के कारण खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। एक व्यक्ति उसे सहारा देकर न्यायालय में लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन


महिला के जुर्म इकबाल करने के बाद न्यायाधीश ने महिला को जेल में बिताए गए साढ़े तीन महीने की अवधि की सजा सुनाई। वर्तमान में महिला जमानत पर है। न्यायालय ने बंधपत्र को निरस्त कर प्रतिभूतिगणों को उनके दायित्व से उन्मोचित कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें