फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे और बल्लम लिए लोगों को देखकर वाहनों में छुप गए लोग

Sat, 26 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोसीकलां क्षेत्र में खरौठ-हताना मार्ग पर गोवंश कटे मिलने की जानकारी के साथ आसपास के गांवों से लोग जुट गए और हाईवे पर यातायात रोक दिया। लाठी-डंडे लिए लोगों को देखकर दहशत फैल गई। शुक्रवार की रात नौ बजे के बाद हाईवे पर रोका गया ट्रैफिक रात 11 बजे के बाद जाकर खोला जा सका। जाम में कई पर्यटक वाहन भी फंसे रहे। बताया गया कि इस दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। करीब दो घंटे तक हाईवे पर अराजकता की स्थिति रही।
विज्ञापन


गोवंश काटे जाने की सूचना पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग तो हाईवे पर पहुंच गए लेकिन पुलिस बल उतना नहीं मौजूद रहा। शुरू में जो कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे वह हालात पर काबू नहीं पा सके। करीब रात साढ़े नौ बजे सर्किल का फोर्स और एसपी ग्रामीण अजय कुमार पहुंचे।

एसपी ग्रामीण ने लोगों को मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन आक्रोश नहीं थमा। लोगों ने वाहन आगे नहीं बढ़ने दिए गए। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण की ओर से बार-बार अपील और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बारे आश्वासन के बाद रात सवा 11 बजे के बाद जाम खोला जा सका। इस बीच डीएम राजेश कुमार और एसडीएम भी घटनास्थल के लिए चले लेकिन हालात नियंत्रित होने की जानकारी पर वह कोटवन चौकी पर रुक गए।

स्थिति नियंत्रण में है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। गोमांस मिलने की सूचना मिली थी, जिसका परीक्षण कराया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं। दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
-डीएम राजेश कुमार


मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। ग्रामीणों से तहरीर लेकर जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

-एसएसपी डा. राकेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें