फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर को साथी संग दबोचा

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
किलर
विज्ञापन
वृंदावन पुलिस ने 5000 के इनामी सुपारी किलर को साथी समेत मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी छाता में पांच लाख की लूट और बाइक लूट में शामिल बताया गया है। इसी ने सैनिक की पत्नी की हत्या के लिए आठ लाख की सुपारी ली थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया अनिल उर्फ टोंटा निवासी बरहरा थाना वृंदावन और हरिओम निवासी चौमुंहा थाना वृंदावन है। यह दोनों गांव बरहरा में रिश्ते के चाचा लेखराज की हत्या करने जा रहे थे। दोनों को कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में गांव सुनरख के समीप दबोच लिया। 

टोंटा पांच हजार रुपये का इनामी है और सुपारी लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम देता है। अनिल उर्फ टोंटा और हरिओम पर वृंदावन, राया, छाता थाने में लूट, हत्या, गैंगस्टर, हत्या का प्रयास, बलवा, गुंडा एक्ट आदि के 17-17 मुकदमे पंजीकृत हैं। इसने सैनिक प्रीतम उर्फ पीतांबर निवासी चौमुंहा की पत्नी की हत्या के लिए आठ लाख रुपए की सुपारी ली थी।
विज्ञापन


हालांकि इसके पांच साथी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। ये दोनों भाग निकले थे। इनके कब्जे से दो तमंचे और लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आईजी आगरा ने वृंदावन पुलिस को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है। वार्ता में एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह एवं सीओ सदर आलोक दुबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें