फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार चोर दबोचे, सात लाख रुपये, हथियार बरामद

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने चार चोर दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेम होंडा एजेंसी से निकाला गया मिस्त्री ही 15 लाख की चोरी का मास्टर माइंड निकला। उसने ही एजेंसी में चोरी की साजिश रचकर अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। हाईवे पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में चार शातिर चोरों को बाजना पुल के समीप से दबोच लिया है, जबकि तीन चोर पुलिस को गच्चा देकर भाग खड़े हुए। पकड़े गए चोरों से सात लाख रुपये की नगदी, हथियार एवं एक बोलेरो बरामद की गई है।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि 23/24 की मध्यरात्रि हाईवे स्थित बाइक-स्कूटर के विक्रेता प्रेम होंडा एजेंसी का चोरों ने दरवाजा तोड़कर तिजोरी चुरा ली थी। थाना हाईवे प्रभारी सुबोध कुमार ने आठ दिनों में चोरी का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए राहुल निवासी रहीमपुर (थाना फरह), रवि उर्फ लक्की निवासी जैंत (थाना वृंदावन), रवि निवासी गढ़ी खेरी (थाना फरह) एवं लवकुश निवासी पुलिया वाला मौहल्ला, जैंत (थाना वृंदावन) है।

भागे हुए बबलू निवासी करहला (बरसाना), बीरु उर्फ वीरेंद्र निवासी भावना स्कूल के समीप जैंत (थाना वृंदावन) एवं जसवंत निवासी जाटव मौहल्ला, राल (थाना वृंदावन) है। इनके कब्जे से चार तमंचे, सात लाख रुपये की नगदी एवं एक बोलेरो बरामद हुई है। डीआईजी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम दिया है। वार्ता में एसपी (सिटी) अशोक कुमार सिंह, सीओ (सदर) श्रीमती आलोक दुबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें