फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी के सिर पर किया फरसे से वार

Sat, 04 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी पर कब्जाधारियों ने दरांती और फरसे से वार किया था। उनके सिर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके सिर की पांच हड्डियां टूट गईं हैं। माथे और गर्दन पर भी वार के निशान थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी गुरुवार शाम को पुलिस बल के साथ करीब 5:30 बजे जवाहर बाग में पहुंचे। अभी यहां बाउंड्री तोड़ने का काम शुरू ही हुआ था कि कब्जाधारियों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। उस वक्त पुलिस फोर्स कम था लिहाजा पुलिस घिरती चली गई।

एसपी सिटी कब्जाधारियों को ललकारते हुए भीतर दाखिल हो गए। इसी दौरान वहां मोर्चा लिए खड़ी भीड़ ने उन्हें खींच लिया और हथियारों से वार शुरू कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मृत्यु की वजह सिर में लगी गहरी चोट थी। सिर की हड्डियां भी टूट गई थीं।
विज्ञापन



एसओ का माथे पर लगी थी गोली
थानाध्यक्ष फरह संतोष कुमार के गोली माथे पर बिलकुल बीच में लगी थी। गोली सिर के आरपार हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली काफी करीब से मारी गई। उनके शरीर पर डंडों की चोट के निशान भी मिले। मौत गोली लगने से ही हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें