फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनर्म-ट्रैक्टर की टक्कर में छह घायल

Fri, 06 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन-बरसाना रोड पर अनियंत्रित बस और ट्रैक्टर के कारण हादसा हो गया। इसमें छह से ज्यादा महिला मजदूर घायल हो गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को पांच बजे गोवर्धन से एक जेनर्म बस काफी तेज गति से आ रही थी। तभी बरसाना की तरफ से एक ट्रैक्टर पुलिया से सड़क पर चढ़ा। ट्रैक्टर को सामने से आता देख बस का ड्राइवर घबरा गया।

उसने ट्रैक्टर को बचाने के लिए बस को सड़क से उतार दिया। बस ट्रैक्टर का किनारा लेते हुए पेड़ों से जा टकराई। ट्रैक्टर में दो दर्जन महिला मजदूर सवार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल होने वालों में सुकराना, शहनाज, जम्मल निवासी जरैला का नगला शामिल थी। बस के चालक और परिचालक घटनास्थल से भाग गए।

घायलों को बरसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया घायलों को गंभीर चोट नहीं आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें