मसकनवा में जमीन की रंजिश को लेकर चार लोगों ने मिलकर 11 दिन पहले घर से दवा लेने निकलीं सगी बहनों को अपहरण कर लिया। दोनों बहनें देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
इस मामले में शुक्रवार को बेटियों के पिता ने छपिया थाने में चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी गांव के रहने वाले राजितराम से जमीन का लेकर रंजिश चल रही है।
उसकी दो बेटियां 25 अक्तूबर की दोपहर दवा लेने के लिए गांव के पास ही रेलवे क्रॉसिंग किनारे स्थित मेडिकल स्टोर जाने के लिए घर से निकली थीं।
तभी रंजिश के चलते राजितराम ने अपने साथी केदारनाथ, बद्रीप्रसाद व अमजद अली के साथ मिलकर उसकी दोनों बेटियों को अपहरण कर लिया। बेटियों के पिता ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।
इस मामले में पिता ने छपिया थाने में राजितराम, केदारनाथ, बद्रीप्रसाद व अमजद अली के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष छपिया बांके बिहारी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।