फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कार्ड बांट कर लौट रहा युवक कैनाल में डूबा

Fri, 24 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
कैन्ैल देख्‍तते लाोग
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर आगरा कैनाल के पुल की रेलिंग से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक कैनाल में डूब गया। युवक को खोजने के काफी प्रयास किए गए लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


नगरिया दसविसा निवासी सतवीर के पुत्र प्रकाश की शादी 28 फरवरी को होना तय है। प्रकाश अपने छोटे भाई संजय को साथ लेकर बाइक से शादी के कार्ड बांटने छाता गया था। बाइक को संजय चला रहा था।

गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे लौटते समय जैसे ही बाइक राजमार्ग पर आगरा कैनाल के पुल के समीप पहुंची तो अचानक रेलिंग से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा प्रकाश उछलकर कैनाल में जा गिरा। घटना के बाद संजय होश खो बैठा।
विज्ञापन


भाई के नहर में गिरने के बाद वह भी वहीं बैठ गया। करीब 45 मिनट बैठने के बाद जब वहां से गुजर रहे राहगीर ने पूछा तो उसने बताया कि उसका बड़ा भाई कैनाल में गिर गया है। राहगीर की मदद से इसकी जानकारी 100 नंबर पर दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जगदीश यादव फोर्स सहित पहुंचे। युवक को खोजने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में फायरब्रिगेड कर्मी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रकाश को ढूंढने के लिए कैनाल में जाल डाला लेकिन फिर भी कोई परिणाम नहीं निकला। सूचना पर काफी संख्या मेें ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी कैनाल में उतरकर प्रकाश को खोजने का प्रयास किया। देर रात तक ग्रामीण वहीं जमे हुए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें