फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ से दूर बलात्कार का आरोपी सपा नेता

Wed, 04 Nov 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ की महिला को शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी सपा नेता को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। बुधवार को खुफिया विभाग ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी।
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ की एक महिला ने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले विनोद चतुर्वेदी पर शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए थे। आरोपी सपा प्रबुद्ध सभा का पूर्व जिला महासचिव है।

महिला के अनुसार जब उसने सपा नेता पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी और महिला को पीटा भी। बीते रविवार को महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने विनोद चतुर्वेदी के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। इधर बुधवार को आईबी के अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट प्रदेश और केंद्र सरकार को भेज दी। इससे वृंदावन पुलिस के साथ आरोपी की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें