फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवारों को उठा ले गई पंजाब पुलिस

Sun, 21 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपराधिक वारदातों को अंजाम देेने के बाद वृंदावन में छुपे चार युवकों को पंजाब पुलिस फिल्मी स्टाइल में उठाकर ले गई। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक स्कार्पियो भी बरामद की है। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में नगर के अटल्ला चुंगी पर ट्रैफिक सामान्य था। तभी एक काले रंग की स्कार्पियो तेजी से ट्रैफिक पुलिस के स्टॉपर में जा टकराई। पीछे से नीली बत्ती लगी दो गाड़ियां आकर रुकीं और स्कार्पियो को दोनों ओर से घेर लिया। गाड़ियों से हथियारों से लैस पंजाब पुलिस के जवान उतरे और काली स्कार्पियो की ओर झपटे। यहां तैनात वृंदावन पुलिस के सिपाही और होमगार्ड ने भी मदद की। 

इसी बीच गाड़ी में सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन को मौके से धर दबोचा। एक अटलवन की ओर परिक्रमा मार्ग में भाग निकला। पुलिस ने युवक को कुछ दूर से पकड़ लिया और गाड़ी में डाल ले गए।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के एक जवान ने बताया कि इन युवकों पर पंजाब के विभिन्न थानों में कई धाराओं में अपराध पंजीकृत हैं। पुलिस काफी दिनों से इन्हें ट्रैस कर रही थी। इनकी लोकेशन वृंदावन में मिली तो पंजाब पुलिस की दो टीमों ने यहां का रुख किया। शनिवार को सफलता मिल सकी। इधर वृंदावन पुलिस ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई तो स्वीकार की लेकिन थाने में किसी प्रकार की आमद से इंकार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें