फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से चालान बुक छीन ले गए ग्रामीण

Tue, 25 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना गोवर्धन के गांव महरौली में बैरियर पर चेकिंग कर रहे दरोगा से ग्रामीण चालान बुक छीनकर ले गए। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे छीनी गई चालान बुक वापस ली। बताया गया कि दरोगा ने एक युवक का जबरन चालान काट दिया था।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वाहन चेकिंग होना तो अच्छा है, लेकिन वाहन चेकिंग के नाम पर अभद्रता और अवैध वसूली से हर कोई परेशान है। बताया जाता है कि एक युवक यहां से गुजर रहा था, चेकिंग के नाम पर उसकी बाइक रोक ली गई। ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो युवक दिखाने लगा, इसी बीच चेकिंग कर रहे दरोगा ने चालान काटकर उसके हाथ में पकड़ा दिया।

युवक ने गांव लौटकर घटनाक्रम बताया। बताया जाता है कि दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर चेकिंग बैरियर पर पहुंच गए। यहां पर दरोगा से चालान बुक छीनकर ले गए। बाद में पुलिस को अपनी फजीहत होती दिखी तो मान-मनोव्वल करके चालान बुक वापस कराई। थाना प्रभारी विकास तोमर ने ऐसी किसी घटना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें