फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड में दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 15 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दौसेरस में 11 मार्च को हुए तिहरे हत्याकांड में एसएसपी ने दरोगा धर्मेश यादव सहित पांच सिपाही को निलंबित कर दिया है। शनिवार को एसएसपी ने कई थाना क्षेत्रों की पुुलिस और पीएसी बल के साथ गांव में दबिश दी। इस दौरान बड़ी मात्रा में चोरी के वाहन कब्जे में लिए गए। इससे क्षेत्र में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी शनिवार को सुबह 8:30 बजे एसपी सिटी शैलेश पांडेय, सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शनी, सीओ सदर अनिल यादव के साथ दौसेरस पहुंची। इस दौरान पूरे पुलिस बल के साथ गांव के 18 हिस्ट्रीशीटर और हत्या में नामजद 14 लोगों के यहां दबिश दी।

तीन घंटे चले इस अभियान मेें पुलिस को बड़ी संख्या में असलहे, कारतूस, 24 बाइक, 6 ट्रैक्टर मिले हैं। बरामद वाहनों पर हरियाणा और राजस्थान के नंबर हैं। पुलिस को अनुमान है कि वाहन लूट और चोरी के हैं। एसएसपी ने बताया कि 11 मार्च को हुए हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


इधर मामले में दरोगा धर्मेश यादव सहित सिपाही रामनरेश, सतीश, जोगेंद्र और इश्तियाक अली को निलंबित कर दिया है। प्रारंम्भिक जांच में इनकी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें