फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से छूटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 19 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
dead body (demo)
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से छूटे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ससुराल में हंगामा करने पर पुलिस वाले उसे पकड़कर ले गए थे। जब थाने पर तबीयत बिगड़ी तो पुलिस ने उसे वापस घर भेज दिया था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जब परिवारीजनों ने तलाश की तो गांव के पास पेड़ पर उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन


बहरावली छाता निवासी गोपाल (45) पुत्र लीची शुक्रवार की दोपहर को अपनी ससुराल रिफाइनरी के गांव नगला मेढ़की गया था। दरअसल गोपाल की पत्नी प्रेमवती अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। गोपाल इन लोगों से मिलने के लिए वहां पहुंचा था। नगला मेढ़की में शनिवार की सुबह गोपाल का शव एक पेड़ पर लटका मिला।

बताया गया कि गोपाल का ससुराल में कोई विवाद हुआ तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। ससुरालियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे थाना रिफाइनरी ले गई। थाने में गोपाल की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी होने लगी। पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बताया जाता है कि थाने से जाकर वह फिर अपनी ससुराल पहुंच गया और हंगामा करने लगा। फिर पुलिस पर फोन पहुंचा। लेकिन इस बार पुलिस नहीं गई। इसी बीच गोपाल ससुराल से निकल गया था। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह को प्रीतम के खेत में काम करने गए मजदूरों ने बबूल के पेड़ से लटका शव देख गांव में सूचना दी। शव गोपाल का था। सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि तीन घंटे बाद पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि गोपाल ने आत्महत्या की है। पकड़कर लाए थे, जिसे उल्टियां होने के चलते छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें