फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद अंश मुक्त, दो अपहर्ता गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अंश यादव
विज्ञापन
अड़तालीस घंटे बाद चार साल का अंश यादव अपनी मां की गोद में लौट आया। पुलिस नेगोवर्धन रोड पर शिवाशा एस्टेट कालोनी से  बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद उसे मुक्त करा लिया। जिन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक के पैर में पुलिस की गोली लगी है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं।   
विज्ञापन


कृष्णानगर इलाके की आजाद नगर कालोनी निवासी अभिषेक यादव के पुत्र अंश यादव (4) के अपहरण से मथुरा में सनसनी फैल गई थी। अंश को स्कूटी सवार बदमाशों ने 13 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के पास से स्कूल वैन से उतरते ही अगवा कर लिया था। वह रमनलाल स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है और छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। 

मामले में पुलिस के साथ एसटीएफ को भी खोजबीन में लगाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने को हाथ-पांव मार ही रही थी कि बदमाशों ने अंश के पिता अभिषेक यादव के मोबाइल पर फोन करके दस लाख की फिरौती मांगी। धमकी दी गई कि अगर पुलिस को बताया तो बच्चे को मार देंगे। 
विज्ञापन


पुलिस टीम उस फोन नंबर के आधार पर बदमाशों के पीछे लग गई। पंद्रह अगस्त की दोपहर को  बदमाशों की लोकेशन गोवर्धन रोड स्थित शिवाशा एस्टेट कालोनी में ट्रेस हुई। पुलिस बदमाशों के ठिकाने पर पहुंची तो फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की।

मुठभेड़ के बाद करीब 1:30 बजे अंश को मुक्त करा लिया गया। दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया है। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक पकड़े गए अशोक चौधरी उर्फ हन्नी चौधरी निवासी सलेमपुर, थाना हाइवे, राज उर्फ मोनू निवासी वरुण विहार कालोनी सौंख रोड थाना हाईवे हैं। मुठभेड़ में मोनू के पैर में गोली लगी है। 

बोली प्रियंका, मैं सैल्यूट करती हूं पुलिस को  
अंश को सकुशल पाकर मां प्रियंका यादव बहुत खुश हैं। अपने जिगर के टुकड़े को करीब पाकर मां का पुलिस पर विश्वास बढ़ गया है। प्रियंका का कहना है कि वास्तव में अभी तक पुलिस पर उन्हें विश्वास नहीं था, लेकिन अंश की वापसी ने इसे बदल दिया। आज अपने से ज्यादा उनको पुलिस पर भरोसा है। मां प्रियंका का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर मेरे बेटे को मुक्ति दिलाकर पुलिस ने जनता में अपना खोया विश्वास फिर पा लिया है। मैं सैल्यूट करती हूं पुलिस को।

‘आपरेशन अंश’ में लगे थे पुलिस के सभी ‘योद्धा’
मथुरा। पुलिस ने अगवा बालक को बरामद करने में अपने सारे ‘योद्धा’ लगा दिए थे। सर्विलांस के मास्टर, सीसीटीवी के जानकार इसमें लगे थे। स्वाट टीम के प्रभारी भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। हाईवे पर नर्सिंग होम तक अंश को ले जाने की सीसीटीवी में फुटेज मिली।

पुलिस ने इसी पर वर्क करना शुरू किया। 14 अगस्त को अंश के पिता के मोबाइल पर फिरौती के लिए फोन आने के बाद लोकेशन आस-पास मिलने के बाद पुलिस ने अपनी मुस्तैदी बढ़ाई तो शिवाशा एस्टेट से एक फोन आया, जिसमें चॉकलेट एवं चिप्स के पैकेट एक फ्लैट के बाहर होना बताया गया। लोकेशन ट्रेस होने के बाद बदमाशों के चंगुल से अंश को मुक्त करा लिया गया।

एसटीएफ और स्वाट टीम ने बिछाया जाल
मासूम अंश के अपहरण से शहर में फैली सनसनी के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने चुनौती के रूप में लिया। इसके लिए एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल की अगुवाई में टीमों को लगाया गया।

स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी सत्यवीर सिंह के अलावा एसटीएफ नोएडा के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और आगरा एसटीएफ के एसआई श्यामसुंदर अंश को सकुशल वापस लाने के लिए जुटे दिखे। 

अपहरण से पहले की थी अंश के घर की रैकी
बदमाशों ने अपहरण से पहले अंश के घर की रैकी की थी। बदमाशों ने इसके लिए नीटू नाम के व्यक्ति से दो महीने पहले स्कूटी खरीदी थी। इसका रंग बदल दिया था। अंश के अपहरण से पूर्व बदमाशों ने शिवाशा एस्टेट में एक फ्लैट भी कब्जे में ले लिया था।

एसएसपी की मानें तो इस फ्लैट में परिवार को 18 अगस्त को आना था, पर पांच दिन पहले आना आस-पास के लोगों में शक पैदा कर गया। यह फ्लैट दिल्ली के रहने वाले का है, पर यहां उन्होंने केयरटेकर को दे रखा था। 

एसएसपी ने थपथपाई पुलिस वालों की पीठ
अपहृत अंश की बरामदगी के लिए सिपाही जवाहर लाल, वीरेंद्र सिंह, रोहित कुमार के अलावा तहसीन और रजनीश की एसएसपी बबलू कुमार ने पीठ थपथपाई। 

अपहरणकर्ताओं से बरामदगी
दो तमंचे 315 बोर मय आठ कारतूस, स्कूटी सफेद रंग, हेलमेट, अंगौछा सफेद रंग, बच्चे का आईकार्ड और टाई, स्कूल बैग, पानी की बोतल, जूते, पांच मोबाइल फोन और एक सिम

पुलिस टीमों को मिला यह इनाम
पुलिस टीमों को पुलिस महानिरीक्षक आगरा ने 15 हजार रुपये, डीआईजी आगरा ने 10 हजार रुपये, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये, पीड़ित परिवार ने पांच हजार रुपये के अलावा एसएसपी बबलू कुमार ने खुद 25-25 हजार रुपये इनाम प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें