हादसे में घायल महिला की अस्पताल से छुट्टी के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई के हंगामा करने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसमें महिला के गले की हड्डी टूटी पाई गई। मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगला शिवजी निवासी मकसूद की शादी औरंगाबाद निवासी युवती परवीन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों से अनबन हो जाने के चलते परवीन मायके में भाई जाहिद के साथ रह रही थी।
चार जनवरी की रात को बेटे की तबियत खराब होने पर पति मकसूद के साथ वह बाइक पर औरंगाबाद से मथुरा आ रही थी तो वेटरनेरी कालेज के पास हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए।
सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र यादव ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि देर रात परवीन के ससुराल वाले उसकी अस्पताल से छुट्टी करा ले गए। इसके बाद परवीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
मामले मेें जाहिद का दहेज हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शनिवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में परवीन के गले की हड्डियां टूटी बताई गईं। सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस ने पति मकसूद, इरफान सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पूर्व पुलिस ने सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी।