फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के घर से चोरी माल हापुड़ से बरामद, आरोपी दबोचे

Wed, 11 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर के घर से चोरी माल हापुड़ से बरामद, आरोपी दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र की कदंब विहार कालोनी में ट्रांसपोर्टर के घर से 29 अप्रैल को हुई चोरी के मामले में रिफाइनरी पुलिस ने चोरी हुए माल को हापुड़ से बरामद कर लिया है। चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था और उनसे पूछताछ की जा रही थी। वारदात में इस्तेमाल की गई हाेंडा सिटी कार भी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी हापुड़ और बुलंदशहर के हैं। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि 29 अप्रैल को चोरों ने कदंब बिहार निवासी ट्रांसपोर्टर गोविंद सिंह यादव के बंद मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। वारदात के लिए चोर होंडा सिटी कार से आए। गोविंद सिंह के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी और चोरोें के फोटो कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के फोटो से उसके नंबर आदि का पता कर गाड़ी मालिक का पता कर लिया।

चार दिन पहले ही यही आरोपी उसी कार से आगरा जा रहे थे। कदंब बिहार के लोगों ने कार को पहचान लिया और पुलिस के साथ पीछा कर गाड़ी को महुअन टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। इसमें गुलफाम, मतीन निवासी पिलखुआ हापुड़, यासीन निवासी प्रहलादपुर पिलखुआ हापुड़ और जावेद निवासी देवीपुरा शास्त्री पार्क, विश्राम गली कोतवाली बुलंदशहर को दबोच लिया। चारों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए जेवरात, चोरी में प्रयोग की गई होंडा सिटी कार और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। बताया गया है कि चोरी के जेवरात उन्होंने हापुड़ निवासी सराफ नितिन वर्मा को बेचे थे। पुलिस नितिन को पकड़ने को दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


पेट्रोल को नहीं थे रुपये, कर ली बंद मकान से चोरी 
एसपी सिटी ने बताया कि होंडा सिटी सवारों ने दिल्ली और देहरादून में सैकड़ों वारदात की हैं। चोरी में प्रयोग होने वाली कार मतीन की बहन नसीमा बानो की है और वे कार मांग कर ले जाते थे। 29 अप्रैल को वे आगरा घूमने जा रहे थे। आगरा जाने के दौरान पेट्रोल के लिए रुपये नहीं थे तो टाउनशिप से कदंब बिहार कालोनी की ओर मुड़ गए। बंद मकान को देख पहले रेकी की ओर दो लोग गाड़ी में रहे। दो चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नौ मिनट में वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें