चौकी क्षेत्र के गांव कोटा के समीप जंगली जानवर को बचाने में कार पलट गई जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया।
आगरा के सदर बाजार के डिफेंस कालोनी निवासी अमित चाहर (25) पुत्र रोहतान सिंह अपने मित्र आकाश पुत्र राजकुमार के साथ आगरा से दिल्ली के लिए कार से निकले थे। जब उनकी कार जैंत क्षेत्र में कोटा के समीप पहुंची, तभी एक जंगली जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के चलते कार पलट गई।
इससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटी कार से घायल को निकलवा कर अस्पताल भेजा जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।