फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी का मास्टमाइंड पकड़ा

Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तेल टैंकर
विज्ञापन
रिफाइनरी, बीपीसीएल और एचपीसीएल डिपो से तेल चोरी में मुख्य भूमिका निभाने के आरोपी को रिफाइनरी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


रिफाइनरी के गांव भैंसा स्थित तेल डिपो और गांव अगनपुरा की ओर बने बीपीसीएल व एचपीसीएल के तेल डिपो से चोर आए दिन पेट्रोल और डीजल की टैंकरों से तेल चोरी कर लेते हैं।

इसके अलावा कैन और कट्टी में भरकर तेल चोरी तो आम बात हो गई है। बताया गया कि टैंकरों से तेल चोरी कराने में थाना रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी एक युवक कर्मचारियों से सेटिंग करता है।
विज्ञापन


इसमें वह ड्यूटी और शिफ्ट में लगे कर्मचारियों से तेल चोरी कराने के लिए फाइटर पंप सैट से लगे पाइप को डिपो के टैंक तक डालने की सेटिंग करता है। इसकी एवज में मोटी रकम तेल चोरों से वसूलता है।
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले स्वाट टीम द्वारा पकड़े गए दो टैंकरों में आठ हजार लीटर पेट्रोल चोरी के मामले में भी इस युवक का नाम प्रकाश में आया था। सोमवार शाम को रिफाइनरी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। अब युवक से पूछताछ की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें