फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल से 1200 कार्टन तेल चोरी

Wed, 28 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर तेल मिल से चोर करीब 15 लाख रुपये कीमत के 12 सौ कार्टन सरसों का तेल चुरा ले गए।
विज्ञापन


राजमार्ग पर मंडी समिति गेट के सामने आर्यनगर निवासी बृजभूषण अग्रवाल की हरी आयल इंडस्ट्रीज के नाम से ये मिल है। मिल से नंदिनी ब्रांड के सरसों के तेल की बिक्री की जाती है। तेल मिल पर कृपाल सिंह चौकीदार तैनात हैं।

सोमवार की रात चोरों ने मिल की साइड की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। पुलिस चोरी में किसी कर्मचारी का हाथ होने की आशंका जता रही है। दीवार तोड़ने वाले स्थान पर ट्रक के टायरों के निशान भी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी ट्रक में कार्टन ले जाए गए। मामले में मिल मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ का कहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना पर व्यापारियों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें