फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में कोहराम

Thu, 05 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मिडडे मील से बच्चे बीमार
विज्ञापन
मिड-डे मील में वितरित दूध ने कांशीराम आवासीय कालोनी में कोहराम मचा दिया। बुधवार की शाम दूध पीने से तबियत बिगड़ने के बाद गुरुवार सुबह तक अस्पतालों में मरीजों की कतार लग गई। इधर कालोनी पहुंची चिकित्सकों की टीम ने भी 80 मरीजों का उपचार किया। 
विज्ञापन


दूध पीने से दो बच्चों की मौत का आंकड़ा गुरुवार शाम होते-होते आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की मौत के साथ तीन तक पहुंच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम की टीम भी कांशीराम आवासीय कालोनी पहुंच गई। यहां घर-घर में चीखपुकार मची थी। 

चिकित्सकों की टीम ने उपचार शुरू किया, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते राल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भी डाक्टरों को बुला लिया गया। शाम तक चिकित्सकों की अलग-अलग टीम ने 80 रोगियों का उपचार किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार ने बताया कि पहली बार में दूध से फूड प्वाइजनिंग का मामला लगता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने 80 रोगियों का उपचार किया। 20 रोगी स्वर्ण जयंती अस्पताल, 22 रोगी महर्षि दयानंद अस्पताल और 5 रोगी नयति में भर्ती कराए गए हैं। उन्होंने तीन मौतों की पुष्टि भी की। चिकित्सकों की टीम में डा. प्रमोद रैकवार, डा. रमन वर्मा, डा. रामवीर शामिल रहे।

दूषित पानी की शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश
मथुरा। दूध पीने के बाद बीमार हुए बच्चों को देखने जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चा वार्ड में जिलाधिकारी पीड़ित बच्चों के परिवारीजनों से हाल-चाल पूछ रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति महेश ने बताया कि उसके बच्चों ने स्कूल का दूध ही नहीं पीया, फिर भी उसे उल्टी-दस्त हो रहे हैं। इस पर डीएम ने अन्य मरीजों से भी पूछताछ की। उन्होंने जिलाधिकारी से कालोनी में गंदा पानी आने की भी शिकायत की। इस पर डीएम का माथा ठनक गया। उन्होंने मौके से ही कालोनी में पहुंचने वाले पीने के पानी की सप्लाई पर रोक लगाने के साथ पानी की व्यवस्था के लिए टैंकरों का इंतजाम करने के लिए कहा। साथ ही जिस पानी की टंकी से सप्लाई हो रही थी उसको सीज कर पानी की जांच कराने के निर्देश दिए।

लगाए टैंकर, जल निगम ने कराई मुनादी
मथुरा। पानी की सप्लाई को बंद कर जांच के आदेश के बाद जलनिगम मे अफसर भी कांशीराम कालोनी पहुंच गए। उन्होंने मुनादी कराई कि कोई भी टंकी से सप्लाई पानी का इस्तेमाल न करे। वहीं सप्लाई के लिए टैंकरों का भी इंतजाम किया गया। 

कालोनी से पानी का नमूना भी लिया
मथुरा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि कांशीराम कालोनी में सप्लाई किए जा रहे पानी के कुल पांच नमूनों के अलावा, कालोनी से गोलगप्पे के पानी का नमूना, चुर्री का नमूना भी लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें