फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की पिटाई से घायल अधेड़ की मौत

Sat, 27 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में भाई-बहन लूट का शिकार हुए थे। इसमें भाई की उपचार के दौरान मथुरा के अस्पताल में मौत हो गई। सिकंदरा पुलिस द्वारा लूट की रिपोर्ट दर्ज न करने से आक्रोशित परिवारीजनों ने रिफाइनरी क्षेत्र में हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


रिफाइनरी के गांव छड़गांव निवासी पुरुषोत्तम (58) अपनी बहन आगरा में रामबाग निवासी रामवती से 50000 रुपये लेकर उनके साथ मथुरा आ रहे थे। आगरा के रामबाग चौराहे से मथुरा आने को वे  कार में बैठ गए। कार सवार दो युवकों ने भाई-बहन को सरिया मारकर 50000 रुपये लूट लिए। इसकी रिपोर्ट लिखाने जब दोनों रुनकता चौकी गए तो पुलिस ने मामला चोरी का बताते हुए टहला दिया।

दोनों के घायल होने पर परिवारीजन उपचार कराने के लिए मथुरा ले आए और अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार का शाम आठ बजे पुरुषोत्तम की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजनों ने हाईवे पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मोहिनी पंप के सामने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी मुकु ल द्विवेदी, सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह, हाईवे, फरह, सदर पुलिस और पीएसी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं रिपोर्ट थाना रिफाइनरी में दर्ज कराकर केस आगरा रेफर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें