फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंटा के हत्यारे नदीम को ले गई महाराष्ट्र पुलिस

Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
हाथरस के शातिर बदमाश राजेश टोंटा के हत्यारोपी नदीम निवासी गाजियाबाद को वी वारंट पर महाराष्ट्र पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। राजेश टोंटा मर्डर में प्रमुख होने पर नदीम को मथुरा लाने के लिए मथुरा पुलिस ने भी वी वारंट लिया था। दिल्ली कोर्ट ने पहले वी वारंट लेने वाली महाराष्ट्र पुलिस को पूछताछ के लिए उसे दे दिया।
विज्ञापन


17 जनवरी 2014 को जिला जेल में हुई गैंगवार के बाद आगरा अस्पताल ले जाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हाथरस निवासी बदमाश राजेश टोंटा की फरह में हाईवे पर गोली मारकर पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव पानीगांव निवासी राकेश चौधरी, गोपाल यादव सहित तीन लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया, वहीं गाजियाबाद निवासी नदीम फरार था।

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने एक सप्ताह पूर्व नदीम को दिल्ली स्थित शालीमार गार्डन से गिरफ्तार किया था। इस पर मथुरा की क्राइम ब्रांच ने नदीम का मथुरा कोर्ट में पेश करने को वी वारंट बनवाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मथुरा क्राइम ब्रांच के दरोगा और टीम सहित वी वारंट लेकर दिल्ली गए, लेकिन इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस नदीम को अपने साथ पूछताछ को ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि नदीम पर मुंबई और अन्य जगहों पर एक करोड़ से अधिक की चोरी के सात मामले दर्ज हैं। इस पर महाराष्ट्र पुलिस ने वी वारंट लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें