तगादा करके लौट रहे जूता व्यापारी से ग्राम कोयल के समीप बाइक सवार छह लुटेरों ने 1.80 लाख रुपये लूट लिए। मनीष कुमार निवासी विजय नगर मुरसान (हाथरस) की मुरसान में राजू शू स्टोर नाम से दुकान है। वो कसबे के दुकानदारों को भी सप्लाई करते हैं।
प्रत्येक रविवार को वो इन दुकानदारों से तगादे के लिए जाते हैं। रविवार को भी मनीष अग्रवाल अपने पड़ोसी अशोक कुमार के साथ कार से सादाबाद तगादा करने गए थे। कार को उनका चालक ज्ञान सिंह निवासी नवींपुर, हाथरस चला रहा था। राया होते हुए मुरसान जाने के दौरान दोपहर साढे़ तीन बजे हाथरस रोड पर ग्राम कोयल के समीप बाइक पर सवार एक युवक आया और कार चालक को रुकने का इशारा करने लगा।
चालक ने कार रोकी तो दो बाइक पर सवार चार युवक और आ गए। कार में पीछे बैठे मनीष कुमार को दबोच लिया और बैग में रखे 1.80 लाख रुपये लूट लिए। मनीष ने थाना राया में तहरीर दी है। व्यापारी ने बताया कि सभी बदमाश तीस से पैंतीस साल की उम्र के थे।
लूटी गई नकदी में थे नए नोट
थाना राया परिसर में मनीष ने बताया कि लूटी गई धनराशि में दो हजार और सौ रुपये के नोट थे। ये रकम सादाबाद, राया और अन्य स्थानों से जूते की दुकानों से एकत्रित किए गए थे।