जन स्वास्थ्य विभाग में माली के पद के लिए फर्जी आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करके नौकरी हासिल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन आरोपी को अग्रिम जमानत मिलने के चलते रिहा कर दिया। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीप ने 17 अक्टूबर को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि गांव संगतपुरा के लिए माली कम चौकीदार पद खाली था। इस पद पर गांव संगतपुरा निवासी सज्जन का चयन हुआ था।
बाद में शिकायत मिली कि सज्जन ने नौकरी के लिए जो आयु प्रमाण पत्र दिया है, वह फर्जी है। विभाग द्वारा जांच शुरू करने पर पाया कि सज्जन ने अपने आपको अनपढ़ दिखाया है और शपथ पत्र देकर जन्मतिथि 10 अक्टूबर 1965 बताई। जांच में सामने आया कि स्कूल रिकार्ड में सज्जन कुमार की उम्र वर्ष 1953 दिखाई गई है। इसलिए विभाग को गुमराह कर गलत रिपोर्ट पेश की है। पुलिस ने सज्जन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कर आरोपी सज्जन को गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम जमानत मिलने के कारण उसको रिहा कर दिया गया।