कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में गोवर्धन चौराहे से कार में बैठाकर लिफाफा गैंग ने एक युवक से 12 हजार रुपये और एटीएम कार्ड लूट लिया।
कृष्णानगर निवासी हेमंत गुप्ता सोमवार की शाम आगरा जाने के लिए हाईवे पर गोवर्धन चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
सात बजे के करीब एक कार हेमंत गुप्ता के पास आकर रुकी। कार में तीन लोग बैठे थे।
उन्होंने हेमंत गुप्ता को आगरा के लिए बैठा लिया और आगे चलते ही उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
लुटेरों ने हेमंत गुप्ता से 12 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड लूट लिया। हेमंत गुप्ता से एटीएम कार्ड का पिनकोड पूछ उसे टाउनशिप पर उतारकर भाग गए।
हेमंत ने बाद चौकी, हाईवे और कृष्णानगर पुलिस को घटना से अवगत कराया।