फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी की महिला एजेंट का बैग छीना

Fri, 20 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में बाइक सवार बदमाश बेखौफ वारदात कर रहे हैं। गुरुवार को एलआईसी की एक महिला एजेंट से सरे बाजार बैग लूट लिया गया। महिला के अनुसार बैग में 92 हजार रुपये, चेक, एटीएम और मोबाइल थे। सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया है। महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


कान्हामाखन वाटिका निवासी प्रमोदिनी मिश्रा के पति एलआईसी में कार्यरत हैं। प्रमोदिनी एलआईसी एजेंट हैं। गुरुवार को दोपहर में वे ओमेक्स सिटी के पास से विद्यापीठ चौराहा स्थित एलआईसी की मुख्य शाखा आने के लिए ऑटो में बैठीं। दोपहर में करीब 12 बजे विद्यापीठ चौराहे के समीप आटो से उतरीं।

इस दौरान जब प्रमोदिनी आटो चालक को रुपये दे रही थीं तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके कंधे पर लटक रहे बैग को छीना और भाग गए। शोर सुनकर भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद कोतवाली पहुंची प्रमोदिनी ने पुलिस को बताया कि बैग में रिकवरी के 92 हजार रुपये, तीन चेक, एटीएम और मोबाइल रखा था। रकम को वे मुख्य शाखा में जमा करने जा रहीं थीं। घटना की जानकारी पर सीओ सदर अनिल यादव, एसओ वृंदावन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें