फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के हेडक्लर्क का अपहरण

Sun, 22 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी नगर निवासी अनिल कुमार लापता हैं। वह रविवार तड़के दूध लेने के लिए निकले थे। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के गांव बाड़ा निवासी अनिल कुमार (45) पुत्र राम सिंह केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर में हैडक्लर्क हैं। वे विगत समय से रिफाइनरी नगर में ही रह रहे थे।

रविवार तड़के पांच बजे वे रिफाइनरी गेट से बाहर कांशीराम आवासीय कालोनी रोड स्थित दूधवाले के यहां दूध लेने निकले थे। घंटों बाद भी जब अनिल घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका दूध का डिब्बा और चप्पल रास्ते में पड़े मिले। वे दूधवाले के यहां पहुंचे ही नहीं थे। अनिल की पत्नी हेमलता ने बताया कि वे मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। मामले में अनिल के ससुर हेतराम सिंह कर्दम ने रिफाइनरी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें