फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने से किया मना तो गोली मारकर कर दी हत्या 

Wed, 17 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
अंबेडकर नगर में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपना मकान बेचने से इंकार कर दिया तो चार प्रॉपर्टी डीलर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को पलवल में ले जाकर दफना दिया था। 
विज्ञापन


अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए चार प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मदनगीर, अंबेडकर नगर में रहने वाली मुस्कान जयसवाल ने अपने पति के गायब होने की शिकायत 13 अगस्त को अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार को दी। 
विज्ञापन


अगले दिन मुस्कान जयसवाल ने बताया कि उसके पति राजेश जयसवाल केगायब होने से पहले पड़ोसी नरेन्द्र उर्फ अनमोल और संजय उर्फडॉन से बात हुई थी। मुस्कान ने इन लोगों पर पति के अपहरण करने का संदेह व्यक्ति किया था।

अपहरण का मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पता लगा कि राजेश जयसवाल पेश से प्रॉपर्टी डीलर था और आरोपी लोग भी इस पेशे में हैं। पुलिस ने नरेन्द्र उर्फ अनमोल को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। 

नरेन्द्र ने बताया कि उसका राजेश से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। नरेन्द्र ने राजेश के घर के बगल में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। अपने घर को बड़ा करने के लिए नरेन्द्र राजेश के घर को खरीदना चाहता था। 

राजेश ने घर बेचने से मना कर दिया था। उसने सोनू, संजय उर्फ डॉन और अंकित उर्फ गोलू के साथ राजेश की हत्या की साजिश रच ली। उसने साजिश के तहत 12 अगस्त की शाम राजेश को बुलाया और अपना मकान बेचने की बात कही। 

साथ में राजेश को मकान केकागज लाने के लिए कहा। जब राजेश उनकेपास गया तो आरोपियों ने उसे शराब पिलाई और कार में डाल लिया। इसके बाद उसकेसिर में गोली मारकर हत्या कर दी। 

शव को पलवल में ले जाकर एक खाली प्लॉट में दफना दिया था। अनमोल के बाद इसके तीन साथी सोनू, संजय उर्फडॉन और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पलवल से राजेश के शव को बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें