फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

Sat, 05 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाबी पेच में व्यापारी के घर में घुसे आधा दर्जन बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के फुटेज निकलवाकर उनकी पहचान भी करा ली है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लक्ष्मीचंद उर्फ लक्खोमल निवासी 393 पंजाबी पेच सौंख अड्डा के घर में आधा दर्जन बदमाशों ने घुसकर परिवारीजनों को बंधक बना लिया था। उनके पुत्र राहुल के घर का दरवाजा खटखटाने पर बदमाशों के पैर उखड़ गए। बदमाश पुत्र को धक्का देकर भाग खड़े हुए।

सीओ सिटी जगदीश सिंह ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। इनमें करीब छह बदमाशों के चेहरे कैद हो गए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि फुटेज आसपास के लोगों और पीड़ित परिवार को दिखाए हैं। बदमाशों की पहचान भी हो गई है। जल्द ही सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें